Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेबजट सत्र का 11वां दिन: सड़कों की बदहाली पर घमासान, विपक्ष ने...

बजट सत्र का 11वां दिन: सड़कों की बदहाली पर घमासान, विपक्ष ने सरकार को घेरा, देखिए Live

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र: अनुदान मांगों और अनियमितताओं पर चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 11वें दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन में प्रश्नोत्तर काल के बाद आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा से जुड़े विभागीय मामलों पर ध्यान आकर्षण प्रस्ताव लाया जाएगा।

इसके अलावा, गिरौधपुरी धाम के विकास के लिए स्वीकृत राशि में अनियमितता का मुद्दा सदन में गूंजेगा। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी सड़कों की खराब हालत का विषय भी उठाया जाएगा।

आज के सत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 की अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी। इसमें उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts