Thursday, February 12, 2026
Homeअपराध16 वर्षीय छात्रा की 11वीं मंजिल से गिरकर मौत: हादसे की 5...

16 वर्षीय छात्रा की 11वीं मंजिल से गिरकर मौत: हादसे की 5 बड़ी बातें, CCTV फुटेज आया सामने, क्या किसी ने दिया धक्का? पुलिस की जांच जारी…

रायपुर में 16 वर्षीय छात्रा की 11वीं मंजिल से गिरकर मौत, हादसा, आत्महत्या या हत्या? 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित ऐश्वर्या एम्पायर में शनिवार को एक 16 वर्षीय छात्रा अहाना जैन की संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। यह घटना ऐश्वर्या अंपायर सोसाइटी में हुई, जहां उसका शव खून से लथपथ मिला।

घर से बर्थडे पार्टी के लिए निकली थी

मिली जानकारी के अनुसार , मृतका की पहचान अहाना जैन की रूप में हुई है। जो कि डीडी नगर की रहने वाली थी, और 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। शनिवार दोपहर वह अपनी सहेली की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन देर रात तक घर न लौटने पर उसके पिता ने डीडीनगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

बिल्डिंग के नीचे मिला शव

रात करीब सवा 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ऐश्वर्या अंपायर सोसाइटी के नीचे एक लड़की का शव पड़ा है। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संदिग्ध सामान बरामद

तेलीबांधा टीआई नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि, बिल्डिंग के 11वें माले की बाउंड्री वॉल के पास से ईयरफोन, आईफोन, चश्मा और चप्पल बरामद किए हैं। इसके अलावा, छात्रा की स्कूटी भी सोसाइटी के पास मिली, जिसमें एक गिफ्ट रखा हुआ था।

CCTV फुटेज और जांच जारी

पुलिस मामले की जांच कर रही है और सोसाइटी में लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अहाना किससे मिलने आई थी और बिल्डिंग की किस मंजिल पर गई थी।

हत्या, आत्महत्या या हादसा?

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह एक हादसा था, आत्महत्या थी या किसी ने उसे धक्का दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts