Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेफफूंद लगी मिठाई खाने से 2 की तबीयत खराब... मिठाई खाने के...

फफूंद लगी मिठाई खाने से 2 की तबीयत खराब… मिठाई खाने के बाद 5 मिनट के अंदर हुई उल्टी… ताजा बताकर बेची जा रही पुरानी मिठाई… खाद्य विभाग में की शिकायत…

बिलासपुर। बिलासपुर में एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां फफूंद लगी मिठाई खाने से दो लोगों की तबियत खराब हो गई। इससे नाराज परिजन मुंगेली नाका स्थित मनोज स्वीट्स पहुंच गए और जमकर बवाल मचाने लगे। जिसके बाद उन्होंने फोन पर खाद्य विभाग के अफसरों से भी मामले की शिकायत की।

दरअसल, बारिश के मौसम में होटल मालिक बासी मिठाई बेच रहे हैं। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। ऐसे में बासी और फफून्द मिठाई खाने से तबीयत बिगड़ने की संभावना रहती है। इसी तरह से मुंगेली नाका स्थित मनोज स्वीट्स में बुधवार को मिठाई लेने पहुंचे ग्राहक को बासी फफूंद लगी मिठाई बेच दी गई। जिसे खाकर ग्राहक के दो रिश्तेदारों को उल्टियां शुरू हो गई।

आपको बता दें कि, लोरमी में रहने वाले मुकेश साहू ने मुंगेली नाका के मनोज स्वीट्स से 500 रुपये में दो तरह की मिठाई खरीदी। उसने नवजात बच्ची को अस्पताल में देखने आए दो रिश्तेदारों को मिठाई खिलाई। वे पांच मिनट बाद उल्टियां करने लगे। वह मिठाई लेकर होटल पहुंचा तो दुकानदार ने पहले उसे नहीं माना, फिर अपने कर्मचारी पर पूरा ठीकरा फोड़ दिया। जिसके बाद मुकेश ने पूरे घटनाक्रम और ट्रे में फफूंद लगी मिठाई का वीडियो बनाकर अधिकारियों से शिकायत की है।

 ट्रे में रखी मिठाई पर मिले फफूंद, फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी से शिकायत

मुकेश ने दुकान में रखे ट्रे को देखा तो उसमें रखी मिठाइयों में भी फफूंद लगे मिले। उन्होंने ट्रे की फोटो-वीडियो बनाकर फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी से इसकी शिकायत की। उन्होंने फोन पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

खाद्य विभाग के असिस्टेंट फूड आफिसर मोहित बेहरा ने कहा कि ग्राहक ने फोन पर इसकी सूचना दी है। संबंधित संस्थान से मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। अमानक पाए जाने पर उसके खिलाफ तय प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts