Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेघर से निकले 20 कदम... और हो गया हादसा! दीवार के मलबे...

घर से निकले 20 कदम… और हो गया हादसा! दीवार के मलबे में दबा युवक, हुई मौत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मौत का वीडियो…

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद ज़िले से एक हृदयविदारक हादसे की तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक सड़क से गुजर रहा था, तभी अचानक पास के कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई और युवक उसके नीचे दब गया। हादसे में युवक की जान चली गई।

यह घटना गुंडरदेही थाना क्षेत्र के चैनगंज गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान विनय कुमार चंदनिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनय का परिवार बहन के इलाज के लिए कोकपुर (छुरिया ब्लॉक) से चैनगंज आया हुआ था। घटना वाले दिन सभी लोग भिलाई जाने की तैयारी कर रहे थे।

नाश्ता करने के बाद विनय अपने बड़े पापा के घर से दुकान की ओर निकला था। घर से महज़ 20 कदम ही बढ़ा था कि अचानक कच्ची दीवार ढह गई और वह मलबे की चपेट में आ गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। तुरंत उसे गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से भिलाई हाईटेक अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मृतक के परिजनों ने मकान मालिक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल गुंडरदेही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts