Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेप्रदेशभर में 307 ब्लॉक अध्यक्ष घोषित, बिलासपुर में भी बदली संगठन की...

प्रदेशभर में 307 ब्लॉक अध्यक्ष घोषित, बिलासपुर में भी बदली संगठन की तस्वीर, संतोष गर्ग बने ब्लॉक अध्यक्ष…!

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बिलासपुर शहर में ब्लॉक अध्यक्षों की नई टीम की घोषणा कर दी है। जारी सूची के तहत शहर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक-एक की कमान इमलीपारा निवासी संतोष गर्ग को सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने इसे संगठन हित में अहम फैसला बताया।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी इस सूची में शहर के अन्य ब्लॉकों के लिए भी नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है। अलग-अलग ब्लॉकों का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इन नियुक्तियों में संगठनात्मक संतुलन, अनुभव और जमीनी सक्रियता को विशेष महत्व दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशभर में कुल 307 ब्लॉक अध्यक्षों की विस्तृत सूची जारी की है, जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के अध्यक्ष शामिल हैं। इस जंबो सूची को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की स्वीकृति प्राप्त है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सूची तैयार करते समय वरिष्ठ नेताओं, स्थानीय नेतृत्व और सक्रिय कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया, ताकि संगठन को नई ऊर्जा मिल सके।

संतोष गर्ग की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आगामी चुनावों की तैयारी को मजबूती मिलेगी।

वहीं, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को जनता तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts