Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधकोटा चाकूबाजी कांड में 5 आरोपी गिरफ्तार... तीन युवतियां भी शामिल... नशे...

कोटा चाकूबाजी कांड में 5 आरोपी गिरफ्तार… तीन युवतियां भी शामिल… नशे में धुत्त होकर किया कांड… अब रहेंगे सलाखों के पीछे…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में चाकू बाज़ी के मामले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमे 2 युवकों के साथ 3 युवतियां भी शामिल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लड़के और लड़कियां का एक ग्रुप नशे में धुत्त होकर कोरी डेम जा रहे थे। तभी रास्ते में कुछ मनचलों के साथ विवाद हो गया। इसी दौरान एक लड़के ने दूसरे युवक पर चाकू हमला कर दिया। पुलिस को सक्रियता से सभी लड़के लड़कियों की पिकनिक थाने में ही मनी, सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

22 सितंबर को कोटा में छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में कानन पेंडारी निवासी दीपांशु साहू पिता संतोष साहू 23 साल की युवक युवतियों ने मारपीट की थी। इसी दौरान एक युवक ने दीपांशु साहू के पेट में चाकू से जान लेवा हमला कर दिया था। पुलिस घटनास्थल पर लगे।

सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। फुटेज के आधार पर कोटा टीआई उमेश साहू ने स्पेशल टीम के प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, सरफराज खान व अन्य के साथ शहर में दबिश देकर फरार आरोपी शुभम लहरे पिता राजकुमार लहरे 20 साल विनोबा नगर, हर्ष थवाईत सीएमडी चौक चंदवाभाठा, पायल यादव यदूनंदन नगर, भूमिका केंवट तिफरा, पूजा साहू तिफरा निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने मंगलवार को फरार आरोपी विनोबा नगर निवासी शुभम लहरे पिता राजकुमार लहरे 20 साल को गिरफ्तार कर लिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts