Saturday, March 28, 2026
Homeअपराध55 साल का ‘लुटेरा दूल्हा’ बेनकाब: तीन बच्चों का बाप बनता था...

55 साल का ‘लुटेरा दूल्हा’ बेनकाब: तीन बच्चों का बाप बनता था अविवाहित, चार शादियों के जाल में फँसाईं कई महिलाएँ, फिर करोड़ों की ठगी— दूल्हा गुजरात से गिरफ्तार..

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग दूल्हे को गिरफ्तार किया है, जो खुद को कुंवारा बताकर महिलाओं से शादी करता और लाखों की ठगी कर फरार हो जाता था। आरोपी बिरेन कुमार सोलंकी (55 वर्ष), अहमदाबाद (गुजरात) का रहने वाला है और उसके तीन वयस्क बच्चे हैं—सबसे बड़ा 35 साल का।

दुर्ग की शिक्षिका से ऐसे रचा था चौथा विवाह

दुर्ग की एक महिला शिक्षिका ने 2019 में विवाह विज्ञापन देखकर सोलंकी से संपर्क किया। उसने खुद को अविवाहित और एक प्राइवेट कंपनी के अधिकारी के रूप में पेश किया। मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों 2020 से 2023 तक लिव-इन में रहे। इस दौरान शिक्षिका को यह पता नहीं चला कि बिरेन पहले से शादीशुदा है।

बिना बारात, बिना परिवार… होटल में कर ली शादी

3 मई 2023 को दुर्ग के एक होटल में शादी हुई। बिरेन ने कहा–
“टिकट नहीं मिली, इसलिए परिवार नहीं आ पाएगा।”
वह अकेले कार से गुजरात आया और शादी कर वापस लौट गया। शिक्षिका को गुजरात ले जाने पर भी वह अपने घर और रिश्तेदारों से कभी नहीं मिलवाता था। बाद में खुलासा हुआ कि वह जिस गांव का नाम बताता था, वहां उसका कोई अस्तित्व ही नहीं है।

32 लाख रुपये और 12 लाख के गहने ठग लिए

लगातार बहाने बनाकर आरोपी ने शिक्षिका से—

  • 18 लाख रुपए बैंक ट्रांसफर
  • 5 लाख रुपए कैश
  • 1.3 लाख का गोल्ड लोन
  • 12 लाख के जेवरात

हथिया लिए। इतना ही नहीं, 2024 में वह शिक्षिका के घर आया और गहने व मोबाइल चुराकर गुजरात भाग गया

तीसरी शादी के तुरंत बाद की चौथी शादी

दुर्ग की शिक्षिका उसकी तीसरी पत्नी बनी। इसके सिर्फ एक महीने बाद, जून 2023 में उसने चौथी शादी गुजरात की एक सरकारी महिला डॉक्टर से की। मामले का भंडाफोड़ होने पर शिक्षिका को उसकी दो पुरानी शादियों और तीन बड़े बच्चों की जानकारी मिली।

फर्जी पहचान—अलग-अलग नामों पर बने दस्तावेज

आरोपी अलग-अलग नामों का उपयोग करता था।

  • पिता ने उसका नाम दिलीप सिंह झाला रखा था
  • वोटर आईडी और आधार कार्ड विभिन्न नामों से बने हुए हैं

दुर्ग पुलिस ने अहमदाबाद से पकड़ा

शिकायत मिलने पर मोहन नगर पुलिस ने केस दर्ज कर बिरेन को गुजरात से गिरफ्तार किया। शिक्षिका ने चौथी पत्नी—सरकारी डॉक्टर—की भी शिकायत की है। पुलिस अब उसकी भूमिका की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts