Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधछत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे में 8 की मौत, 23 से ज्यादा...

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे में 8 की मौत, 23 से ज्यादा घायल, मरने वालों में महिला और बच्चे, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख, घायलों के बेहतर इलाज के दिए आवश्यक निर्देश…

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा देर रात भीषण सड़क हादसा में 5 महिला और 3 बच्चे सहित 8 लोगों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब छठी कार्यक्रम से बोलोरो सवार लोग लौट रहे थे। इसी बीच उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी माजदा से जा टकराई। घटना बेमेतरा थाना क्षेत्र के कठिया के पास की है। हादसे में 23 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। गंभीर चार लोगों को रायपुर एम्स भर्ती किया गया है।

माजदा से बोलरो की हुई भिड़त

जानकारी मुताबिक करीब 35 से ज्यादा लोग पिकअप में सवार होकर सिमगा के पास ग्राम तिरैया में छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते समय रात करीब 2 से 3 बजे सामने से आ रही वहां की लाइट के कारण पिकअप चालक को सड़क पर खड़ी नजर नहीं आया और हादसा हो गया सभी गांव के रहने वाले है।

घटना की जानकारी मिलते ही बेमेतरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए बेमेतरा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां डॉक्टर ने पांच लोगों को मृतक घोषित किया। वहीं तीन लोगों को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल 23 लोगों को इलाज जारी है। वहीं गंभीर के चार लोगों को रायपुर एम्स भर्ती किया गया है। जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बेमेतरा के पथर्रा गांव के 8 लोगों के निधन एवं 20 लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है. घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए है. मृतकों के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

 

 

हादसे में मृतकों की नाम

मृतकों की पहचान भूरी निषाद महिला (50 वर्ष), नीरा साहू महिला (55 वर्ष), गीता साहू महिला (60 वर्ष), अग्निया साहू पति हगरु साहू महिला (60 वर्ष), मधु साहू पिता दिलीप साहू बालिका (5 वर्ष), खुशबू साहू पति दिलीप साहू महिला (39 वर्ष), रिकेश निषाद बालक (96 वर्ष) ट्विंकल निषाद बालिका 6 वर्ष के रूप में हुई है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts