Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराध8 साल नाबालिग बच्चे से गलत हरकत, फिर पट्टे से गला घोंटकर...

8 साल नाबालिग बच्चे से गलत हरकत, फिर पट्टे से गला घोंटकर कर दी हत्या, फ्रूटी पिलाने के बहाने पहाड़ पर ले गया नाबालिग, पोर्न देखने की थी लत, जांच में जुटी पुलिस…

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां नाबालिग आरोपी ने 8 साल के बच्चे की हत्या कर दी और शव को पहाड़ी से नीचे फेंक दिया। गड़िया पहाड़ी पर अर्धनग्न हालत में बच्चे का शव बरामद किया गया। जिसके बाद परिजनों ने बच्चे के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप लगाए हैं. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट हुई है। अबतक की पूछताछ में यह सामने आया कि नाबालिग पॉर्न फिल्म का एडिक्ट है। मामला चरामा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक हरेश तीसरी कक्षा का छात्र था, वह शनिवार को करीब 4 बजे से लापता था। परिजन लगातार बच्चे की तलाश कर रहे थे, लेकिन बच्चा नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की, इस दौरान पता चला कि बच्चे को आखिरी बार गांव के एक नाबालिग के साथ देखा गया था। पतासाजी में सामने आया कि आरोपी 18 मई को फूटी पिलाने के बहाने नाबालिग को अपने साथ गड़िया पहाड़ी लेकर गया और जहां उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने नाबालिग को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात को कबूल कर लिया। नााबलिग ने पुलिस को बताया कि उसने चाबी में लगे पट्टे से गला घोंटकर हत्या की। इसके बाद शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया।

नाबालिग की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम सरपंच और ग्रामीणों की उपस्थिति में गड़िया पहाड़ क्षेत्र से एक मासूम बच्चे का अर्धनग्न शव बरामद किया। बताया जा रहा है कि यह इलाका सुनसान और कम आबादी वाला है, जहां आमतौर पर लोगों की आवाजाही नहीं होती। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है, जिससे तेज दुर्गंध आ रही थी।

पीड़ित परिजनों ने बच्चे के साथ अनाचार कर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मृत्यु के सही कारणों का पता लगाया जा सके

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts