Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेचार मंजिला हॉस्पिटल से लटका युवक, मधुरस के लिए दांव पर लगाई...

चार मंजिला हॉस्पिटल से लटका युवक, मधुरस के लिए दांव पर लगाई जान! सुरक्षा पर सवाल? VIDEO वायरल…

बिलासपुर। बिलासपुर शहर के बीचोबीच अग्रसेन चौक स्थित एक निजी हॉस्पिटल की चार मंजिला इमारत से जुड़ा खतरनाक नज़ारा सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों की सांसें थाम दीं। वीडियो में एक युवक ऊंची बिल्डिंग से रस्सी के सहारे लटककर मधुमक्खियों के छत्ते से मधुरस निकालते हुए दिख रहा है।

खास बात यह है कि यह पूरा काम बिना किसी सुरक्षा उपकरण के किया गया। युवक केवल एक साधारण रस्सी के सहारे लटक रहा था। चार मंजिला इमारत की ऊंचाई और मधुमक्खियों के झुंड के बीच वह अपनी जान जोखिम में डालकर रस निकाल रहा था। मौके पर मौजूद लोग यह दृश्य देखकर दंग रह गए और कई ने तुरंत मोबाइल कैमरे से वीडियो बना लिया।

स्थानीय लोगों ने इस घटना को लापरवाही बताते हुए गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि ऐसी ऊंचाई पर बिना सुरक्षा उपकरणों के इस तरह का काम किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकता था। खासतौर पर जब मधुमक्खियों का झुंड अचानक हमला कर देता तो स्थिति और भी खतरनाक हो सकती थी।

इसी बीच आसपास खड़े लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इतनी ऊंची बिल्डिंग पर इस तरह का खतरनाक काम कराया जाना नियमों के खिलाफ है और यदि कोई हादसा होता तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होती?

फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग इसे युवक की हिम्मत बता रहे हैं तो कई लोग इसे मूर्खतापूर्ण और खतरनाक कदम मान रहे हैं। हालांकि, इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts