Homeअन्य खबरेथाने से आरोपी फरार, ASI पर लेनदेन की शिकायत… SP ने एक...

थाने से आरोपी फरार, ASI पर लेनदेन की शिकायत… SP ने एक साथ 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड!

Ai जनरेटेड
Ai जनरेटेड

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाले दो अलग-अलग मामलों में एसपी अंकिता शर्मा ने सख्त कार्रवाई की है। लापरवाही और कथित अनियमितता के मामलों में एक एएसआई समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए हैं।

थाने से दो आरोपी हुए फरार, तीन आरक्षक निलंबित

पहला मामला राजनांदगांव कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, लूट के एक मामले में विशाल बांसफोड़ और राजेश साहू को 25 नवंबर को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। दोनों के अपराध स्वीकार करने के बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था। इसी दौरान दोनों आरोपी थाने से फरार हो गए। घटना के समय आरोपियों की निगरानी की जिम्मेदारी आरक्षक नितेश ध्रुव, किशन देवांगन और दुर्गेश साहू की थी। ड्यूटी के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आने पर एसपी अंकिता शर्मा ने तीनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

रुपये के लेनदेन की शिकायत पर ASI पर कार्रवाई

दूसरा मामला बोरतलाव थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) गोकुल सोनकर से जुड़ा है। उनके खिलाफ रुपये के लेनदेन को लेकर एसपी को शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच के बाद एसपी ने गोकुल सोनकर को निलंबित करने का आदेश जारी किया। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

दो अलग-अलग मामलों में चार पुलिसकर्मियों पर हुई इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एसपी की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts