Homeअन्य खबरेप्रवीण भाई तोगड़िया बने विश्व हिंदू परिषद के हितचिंतक, छत्तीसगढ़ प्रवास के...

प्रवीण भाई तोगड़िया बने विश्व हिंदू परिषद के हितचिंतक, छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

छत्तीसगढ़/बिलासपुर। प्रखर हिंदुत्ववादी विचारक, वरिष्ठ संगठनकर्ता एवं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने विश्व हिंदू परिषद के हितचिंतक अभियान से जुड़कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। छत्तीसगढ़ के पांच दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने अभियान में जुटे कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया और स्वयं हितचिंतक बनकर संगठन के प्रयासों को प्रोत्साहित किया।

विश्व हिंदू परिषद का 15 दिवसीय राष्ट्रीय हितचिंतक अभियान 22 नवंबर से शुरू हुआ है। अभियान के तहत देशभर में हिंदू समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी अभियान के बीच छत्तीसगढ़ पहुंचे डॉ. तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया।

कैंसर सर्जन से हिंदुत्व के प्रखर चेहरे तक

डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया देश के चर्चित हिंदुत्ववादी नेता, कैंसर सर्जन एवं सामाजिक कार्यकर्ता हैं। विश्व हिंदू परिषद में लंबे संगठनात्मक कार्यकाल के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व संभाले। पूज्य अशोक सिंघल के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन सहित हिंदू समाज के संगठन और जनजागरण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।

सेवा और संगठन को देते हैं प्राथमिकता

महाकुंभ जैसे विशाल धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की सहायता, सेवा गतिविधियों एवं संगठनात्मक व्यवस्थाओं को लेकर भी उनकी सक्रियता रही है। हिंदू समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक चेतना, सेवा और संगठन को लेकर वे लगातार अपनी बात रखते रहे हैं। आगामी वर्ष 2027 में नासिक एवं हरिद्वार कुंभ के अवसर पर भी सेवा गतिविधियों और सहभागिता को लेकर उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान हितचिंतक अभियान में स्वयं सहभागिता कर डॉ. तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता का संदेश दिया। उनके इस कदम को अभियान में जुटे कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts