Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराध15 साल की नाबालिग बनी मां... डिलीवरी के बाद सामने आया सच..!...

15 साल की नाबालिग बनी मां… डिलीवरी के बाद सामने आया सच..! नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर 15 साल की किशोरी का शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। किशोरी द्वारा बच्चे को जन्म दिए जाने के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

मामला छुरिया थाना क्षेत्र का है, जहां आटरा गांव निवासी कोमल साहू पर नाबालिग को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। बताया गया कि आरोपी की वजह से किशोरी गर्भवती हो गई, जिसकी जानकारी परिवार को बाद में लगी।

अस्पताल से मिली सूचना, पिता ने खोला राज

जानकारी के अनुसार, 12 जनवरी को जिला अस्पताल राजनांदगांव से पुलिस को सूचना मिली कि एक 15 वर्षीय नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया है। इसके बाद बसंतपुर थाना पुलिस ने किशोरी के पिता से पूछताछ की, जिसमें पूरे मामले का खुलासा हुआ।

घटना छुरिया थाना क्षेत्र से जुड़ी होने के कारण केस को वहां ट्रांसफर किया गया। पुलिस ने 14 जनवरी को आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

5 साल के मासूम से दुष्कर्म का एक और मामला

इसी जिले से एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में 5 साल के मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि 2 जनवरी को इंदिरा वार्ड निवासी समीर सहारे ने बच्चे को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ घिनौनी हरकत की। पीड़ित की हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने 9 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts