Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधदिनदहाड़े बीजेपी नेता की बेरहमी से हत्या, कार से आए तीन हमलावर,...

दिनदहाड़े बीजेपी नेता की बेरहमी से हत्या, कार से आए तीन हमलावर, पुलिस जांच में जुटी…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कारखाना मोहल्ला निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनपद सदस्य एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, बाद में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच अक्षय गर्ग ग्राम केशलपुर में पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान एक काले रंग की कार में सवार होकर पहुंचे लगभग तीन हमलावरों ने अचानक उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार से उनके सिर, गर्दन, हाथ, पेट, पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर वार किए।

घटना के बाद घायल अवस्था में उन्हें कटघोरा अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक
मृतक

इस नृशंस हत्या की खबर फैलते ही कटघोरा सहित पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजन, समर्थक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल परिसर में एकत्रित हैं।

सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं, जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के भी घटनास्थल और कटघोरा पहुंचने की सूचना है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts