Sunday, March 1, 2026
Homeअपराधखेत में मिली खून से लथपथ लाश, गले पर धारदार वार, हत्या...

खेत में मिली खून से लथपथ लाश, गले पर धारदार वार, हत्या की आशंका, गांव में दहशत, डॉग स्क्वायड जांच में जुटी…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। रविवार सुबह ग्राम परसकोल के पास आश्रम के सामने स्थित खेत में करीब 40 वर्षीय अनिल चौहान का शव खून से सना हुआ मिला। शव के गले पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए हैं।

ग्रामीणों ने जब खेत में शव पड़ा देखा तो तत्काल इसकी सूचना खरसिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए।

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम अनिल चौहान अपने साथी मोतीलाल सिदार के साथ पास के गांव में शराब पीने गया था। देर रात दोनों वापस लौटे थे, लेकिन उसके बाद क्या हुआ, यह अभी रहस्य बना हुआ है। जांच के दौरान डॉग स्क्वायड गांव के सरपंच के घर तक पहुंचा और मृतक के साथी मोतीलाल सिदार के घर के आसपास भी गतिविधि दर्ज की गई। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी पर आधिकारिक रूप से आरोप तय नहीं किया है।

फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने 2-3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। गांव में दहशत का माहौल है और लोग इस वारदात को लेकर स्तब्ध हैं। पुलिस सभी संभावित एंगल पर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts