Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराध40 फीट गहरी खाई के ऊपर दो पहियों पर लटकी बस, एक...

40 फीट गहरी खाई के ऊपर दो पहियों पर लटकी बस, एक युवक की मौत, कई घायल, बस के पलटते ही चीख-पुकार, यात्री बोले—अगर पेड़ न होता तो बचना नामुमकिन था…

बिलासपुर। बिलासपुर-पेंड्रा रोड के केंदा घाटी में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। तेज़ रफ्तार से चल रही यात्री बस अचानक मोड़ पर फिसलकर कंक्रीट वॉल से टकराई और सड़क किनारे लगे पेड़ पर लटक गई। बस में सवार 31 यात्रियों में से एक युवक की मौत हो गई, वहीं 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटनास्थल के पास करीब 40 फीट गहरी खाई थी। अगर बस पेड़ के सहारे न रुकती, तो सभी यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती थी। हादसा कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत केंदा चौकी इलाके का है।

मरवाही से बिलासपुर आ रही थी बस

दीप ट्रैवल्स की बस (CG 10 G 0336) मरवाही से बिलासपुर की ओर आ रही थी। ड्राइवर अर्जुन कश्यप बस चला रहा था। पेंड्रा और गौरेला होते हुए बस कारीआम पार कर केंदा घाटी पहुंची। जहां सड़क निर्माण के कारण रोड बेहद जर्जर है और जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं।

हादसे के बाद घायल यात्री बस के गेट पर ही घायल अवस्था में बैठा रहा।
हादसे के बाद घायल यात्री बस के गेट पर ही घायल अवस्था में बैठा रहा।

दो पहियों पर लटक गई बस

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोड़ पर गड्ढे में पहिया पड़ते ही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी कंक्रीट वॉल से टकरा गई। टक्कर के बाद वाहन पलटते हुए पास के पेड़ पर अटक गया। इसी दौरान भीतर बैठे यात्री एक तरफ गिर पड़े और चीख-पुकार मच गई।

ग्राम केंदा सेमरी निवासी यशपाल कंवर (20) को गंभीर चोटें आईं। रतनपुर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल 5 यात्रियों का उपचार जारी है।

घायल शख्स जमीन पर पड़ा रहा।
घायल शख्स जमीन पर पड़ा रहा।

ड्राइवर हादसे के बाद फरार

हादसे के बाद यात्रियों ने एक-दूसरे को सहारा देकर बाहर निकलना शुरू किया। इस बीच बस चालक मौके से कूदकर फरार हो गया। सूचना पर डायल 112 की टीम ने पहुंचकर राहत कार्य किया।

यात्री बोले—सड़क खराब, रफ्तार तेज

यात्री राजकुमार ने बताया कि घाटी में सड़क की स्थिति बेहद खतरनाक है, फिर भी ड्राइवर बिना सावधानी तेज रफ्तार से चला रहा था।
“अगर बस को पेड़ न रोकता, तो हम सब सीधे खाई में गिर जाते…” – घायल यात्री

बेलगहना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts