Saturday, February 14, 2026
Homeअपराधछठी का भोज बना मौत का निवाला! फूड पॉइजनिंग से बच्चों समेत...

छठी का भोज बना मौत का निवाला! फूड पॉइजनिंग से बच्चों समेत 5 लोगों की मौत, मचा हड़कंप, कई की हालत गंभीर…

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत डूंगा के गोट गांव में आयोजित एक छठी समारोह में सामूहिक भोज खाने के बाद फूड पॉइजनिंग की बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। वहीं कई ग्रामीणों की हालत गंभीर बनी हुई है।

छठी का भोज बना जानलेवा

जानकारी के मुताबिक गांव में एक परिवार ने नवजात की छठी के अवसर पर भोज का आयोजन किया था। पूरे गांव के लोग भोजन करने पहुंचे थे। खाना खाने के कुछ घंटे बाद ही ग्रामीणों को उल्टी-दस्त और चक्कर आने जैसी दिक्कतें शुरू हो गईं। देखते ही देखते कई लोगों की हालत गंभीर हो गई। उन्हें तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई।

गांव में मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर और बीजापुर से स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। गंभीर रूप से बीमार ग्रामीणों को भैरमगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गांव में मेडिकल टीम डेरा डालकर उपचार कर रही है और प्रभावित लोगों की निगरानी की जा रही है।

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

नारायणपुर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। भोजन के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। टीम यह पता लगा रही है कि भोजन में कौन-सा आइटम जहरीला साबित हुआ। फिलहाल मृतकों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

गांव में मातम का माहौल

गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। एक खुशी का मौका अचानक गम में बदल गया। प्रशासन की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और उपचार के साथ जांच भी जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts