Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरे2 दिनों में एक कुत्ते ने 8 से ज्यादा मासूमों को काटा......

2 दिनों में एक कुत्ते ने 8 से ज्यादा मासूमों को काटा… मोहल्ले में दौड़ा दौड़ा कर बच्चों को नोंचा… नगर निगम की टीम ने अभियान चलाकर कुत्ते को पकड़ा…

 

बिलासपुर। बिलासपुर में पिछले 2 दिनों में एक पागल कुत्ते ने 8 बच्चों को काटा है। इनमें से 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बिलासपुर शहर में 8 हजार से अधिक आवारा कुत्ते घूम रहे हैं। शिकायत के बाद शुक्रवार की शाम नगर निगम की टीम ने घेराबंदी कर कुत्ते को पकड़ लिया।

दरअसल, देवरीखुद के वार्ड-43 के सफेद खदान क्षेत्र में गुरुवार को एक कुत्ता हिंसक हो गया। छोटे बच्चों से लेकर युवाओं को काटने के लिए दौड़ाने लगा। मोहल्ले के बड़े लोग इस कुत्ते के काटने से जैसे-तैसे बच गए। लेकिन छोटे बच्चे कुत्ते का सामना नहीं कर पाए।

आस पास के लोगों ने कुत्ते को भगाया

कुत्ते ने एक-एक कर छह बच्चों को बुरी तरह काटा लिया है। कुछ बच्चों के पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, और एक बच्चे का चेहरा और सिर चोट पड़ा है। तीन बच्चे सिम्स में भर्ती कराया गया। सभी बच्चों को एक या दो दिन में छुट्टी दी जाएगी। इसके बाद, आसपास के लोगों ने कुत्ते को मोहल्ले से भगाया।

नगर निगम के टीम ने अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़ा

इसके बाद कुत्ता देवरीखुर्द के वार्ड क्रमांक-42 के सतबहनिया दाई मंदिर के पास पहुंच गया। शुक्रवार की सुबह मंदिर के पास खेल रहे एक और बच्चे को काट लिया। इससे परेशान होकर मोहल्लेवासियों ने इसकी जानकारी वार्ड पार्षद लक्ष्मी यादव को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्षद ने नगर निगम आयुक्त अमित कुमार को तुरंत सूचित किया। जब आयुक्त ने पागल कुत्ते को पकड़ने के लिए तुरंत आदेश दिए। शुक्रवार की दोपहर, टीम ने सतबहनिया मंदिर के पास पहुंचकर कुत्ते को पकड़ लिया।

नगर निगम क्षेत्र में 8 हजार से अधिक कुत्ते सक्रिय

8 हजार से अधिक कुत्ते निगम की सीमा पर हैं। इन्हें पकड़ा भी नहीं गया है। ऐसे में इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर के मोहल्लों में बड़े-बड़े झुंडों में कुत्ते रहते हैं। रात में आतंक मचाते हैं शहरों में प्रतिदिन 20 से 30 कुत्तों के काटने के मामले सामने आते हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल और सिम्स में चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts