Wednesday, February 11, 2026
HomeअपराधA वन रेस्टोरेंट के कर्मचारी और युवक के बीच हुई जमकर मारपीट......

A वन रेस्टोरेंट के कर्मचारी और युवक के बीच हुई जमकर मारपीट… युवक ने रेस्टोरेंट कर्मचारी को सीढ़ी से दिया धक्का… मारपीट का वीडियो आया सामने…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में मोपका स्थित रेस्टोरेंट में मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक रेस्टोरेंट में घुसकर गाली गलौज कर रेस्टोरेंट के कर्मचारी के साथ मारपीट करने लगा। जिसके बाद रेस्टोरेंट के कर्मचारी भी युवक की पिटाई कर दी।घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के मोपका स्थित A वन रेस्टोरेंट बताया जा रहा है। बीते रात खाना खाने एक युवक रेस्टोरेंट पहुँचा और किसी बात को लेकर कर्मचारियों से युवक गाली गलौज करने लगा। जिसके बाद कर्मचारियों और युवक मारपीट शुरू हो गई। मारपीट का विडियो भी सामने आया है।

युवक ने कर्मचारी को सीढ़ी से दिया धक्का

वहीं युवक बाहर निकलते समय होटल की सीढ़ी के पास खड़े रेस्टोरेंट कर्मचारी को धक्का दिया और उसके साथ मारपीट करने लगा। इसी दौरान रेस्टोरेंट के अन्य कर्मचारी भी आ गए। और युवक की पिटाई कर दी। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वही इस मामले की शिकायत दोनो पक्षों ने सरकंडा थाने में की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts