Sunday, March 29, 2026
Homeअन्य खबरेथिनर-पेंट फैक्ट्री में आग का कहर, आसमान तक उठीं लपटें! लोगों में...

थिनर-पेंट फैक्ट्री में आग का कहर, आसमान तक उठीं लपटें! लोगों में मची भगदड़, देखते ही देखते सब जल गया, देखें वीडियो

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में स्थित बग्गा मशीनरी की थिनर और पेंट निर्माण फैक्ट्री में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फैक्ट्री से उठती ऊंची लपटें और काला धुआं देखते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। आग काफी तेज होने के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। लगातार पानी और फोम की बौछारों से आग को फैलने से रोका जा रहा है। वहीं, आसपास के घरों और अन्य फैक्ट्रियों को भी अस्थाई रूप से खाली करा दिया गया है, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की होगी, क्योंकि आग सबसे पहले फैक्ट्री के इलेक्ट्रिकल सेक्शन में देखी गई थी। थिनर और पेंट जैसी ज्वलनशील सामग्री बड़ी मात्रा में मौजूद होने के कारण आग तेजी से पूरे परिसर में फैल गई। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

खमतराई थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद है और आगजनी के वास्तविक कारण की जांच में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और फैक्ट्री मालिक से भी संपर्क साधा जा रहा है। फिलहाल दमकलकर्मी आग को पूरी तरह बुझाने के प्रयास में लगे हुए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसके कारण आग इतनी भयावह रूप ले सकी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भीड़ न जुटाएं और बचाव कार्य में सहयोग करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts