Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधबाइक के पेट्रोल टैंक पर बैठी युवती, युवक के साथ सड़क पर...

बाइक के पेट्रोल टैंक पर बैठी युवती, युवक के साथ सड़क पर रोमांस – वीडियो वायरल…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई टाउनशिप क्षेत्र की सड़कों पर लापरवाही और अश्लीलता का हैरान करने वाला नजारा एक बार फिर सामने आया है। सेक्टर-10 की सड़क पर एक युवक और युवती ने ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर बाइक पर खतरनाक करतब करते हुए खुलेआम अशोभनीय हरकत की। जानकारी के मुताबिक, युवक बुलेट (नंबर CG 07-CO 7820) चला रहा था, जबकि उसकी साथी युवती पेट्रोल टैंक पर बैठकर फिल्मी अंदाज में उससे रोमांस करती नजर आई। सड़क पर दौड़ती बाइक पर यह नजारा देखकर आसपास के लोगों में भी चर्चा का माहौल बन गया।

इस दौरान सड़क पर चल रही एक कार में बैठे युवक ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। कुछ ही देर बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कपल खुलेआम सड़क पर न केवल खतरनाक स्टंट कर रहा है, बल्कि अशोभनीय हरकतें भी कर रहा है।

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने इस तरह की हरकत की कड़ी आलोचना की। लोगों का कहना है कि यह न केवल ट्रैफिक नियमों की अवहेलना है, बल्कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का प्रदर्शन समाज के लिए गलत संदेश देता है। खासकर उस इलाके से रोजाना बच्चों और परिवारों का गुजरना होता है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाइक की नंबर प्लेट से वाहन मालिक की पहचान की जा रही है। जल्द ही युवक और युवती दोनों की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी भिलाई टाउनशिप की सड़कों पर इस तरह के स्टंट और अशोभनीय हरकतों के मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद लगातार हो रही घटनाएं ट्रैफिक व्यवस्था और जागरूकता पर सवाल खड़े करती हैं। पुलिस ने अपील की है कि लोग सड़कों पर इस तरह की हरकतों से बचें और नियमों का पालन करें, वरना सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts