Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधजिले में अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद, पेशेवर तस्कर समेत दो...

जिले में अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद, पेशेवर तस्कर समेत दो गिरफ्तार, चुनाव में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने किया भंडाफोड़…

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा पुलिस ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम बासा में 445 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई है।

पेशेवर तस्कर अनिल वर्मा गिरफ्तार

इस मामले में बेमेतरा के पेशेवर शराब तस्कर अनिल वर्मा उर्फ बन्नू वर्मा और एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक में शराब को छुपाने के लिए ऊपर धान का भूसा भरा गया था।

मध्यप्रदेश से लाई गई थी शराब

पुलिस को सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश से शराब छत्तीसगढ़ लाई जा रही है। बेरला के बासा गांव में घेराबंदी कर ट्रक (सीजी 04 पीयू 9647) को जब्त किया गया।

तीसरे आरोपी की तलाश जारी

एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। इतनी भारी मात्रा में शराब किसने मंगाई थी, इसकी पड़ताल जारी है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई

एसपी ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध शराब तस्करों के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी और प्रभावशाली व्यक्तियों को भी नहीं बख्शा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts