Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधअस्पताल में लगी भीषण आग... हड्डी रोग विभाग में मची अफरा-तफरी... फिर...

अस्पताल में लगी भीषण आग… हड्डी रोग विभाग में मची अफरा-तफरी… फिर जो हुआ देखकर लोग रह गए हैरान…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। हड्डी रोग विभाग में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। इस हादसे के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना है, और मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।

मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts