Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधरतनपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई यात्री बस,...

रतनपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई यात्री बस, 12 यात्री घायल, 5 की हालत गंभीर, ड्राइवर के दोनों पैर टूटे…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दर्रीपारा बाईपास के पास सुबह करीब 5:30 बजे बिहार से रायपुर जा रही एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसे में कुल 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे के किनारे ब्रेकडाउन की वजह से ट्रेलर (CG 12 AW 3236) खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही रॉयल बस (CG 06 GY 8153) ने ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। बस में उस समय 25 से अधिक यात्री सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चालक कमालुद्दीन अंसारी के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही रतनपुर तहसीलदार शिल्पा भगत और थाना प्रभारी निलेश पांडे घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये यात्री हुए घायल

घायलों में सुरेंद्र विश्वकर्मा (हेल्पर), कमालुद्दीन अंसारी (ड्राइवर), राजेश्वर राम, दीपक कुमार, सनोज यादव, मंजय कुमार, राकेश कुमार सिंह, कु. सलोनी सिंह, सुनीता सिंह, शाहजहां खातून, चिंता कुमारी और अशरफी सिंह शामिल हैं।

सिम्स रेफर किए गए गंभीर घायल

सुरेंद्र विश्वकर्मा, मंजय कुमार, कमालुद्दीन अंसारी, राकेश कुमार सिंह और सलोनी सिंह को गंभीर चोटों के चलते सिम्स बिलासपुर भेजा गया है।

पुलिस का बयान

रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडे ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। घायलों का इलाज जारी है, वहीं बस चालक के दोनों पैरों में फ्रैक्चर और एक यात्री के कमर में गंभीर चोट आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts