Sunday, February 15, 2026
Homeअन्य खबरेExclusive: बिलासपुर में मित्तल फर्नीचर में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप,...

Exclusive: बिलासपुर में मित्तल फर्नीचर में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप, धुएं के गुबार और धमाकों से दहला इंडस्ट्रीज एरिया, एक मजदूर झुलसा, एक लापता होने की खबर…

बिलासपुर। बिलासपुर के इंडस्ट्रीज एरिया सेक्टर-डी स्थित मित्तल फर्नीचर में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। आग इतनी भयावह है कि चारों ओर काले धुएं का गुबार फैल गया है और लपटें दूर से ही दिखाई दे रही हैं। दुकान और गोदाम में रखा फर्नीचर, लकड़ी, प्लाइ, मशीनें और अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख होने की खबर है।

घटना की जानकारी मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों और कर्मचारियों को हटाया जा रहा है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। इस हादसे में रितेश नामक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद से अभिजीत सूर्यवंशी नामक युवक के फंसे होने की सूचना सामने आई है। जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। वहीं मौके से मौत की आशंका की भी खबरें मिल रही हैं, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन लापता व्यक्ति की तलाश में जुटा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने से पहले धुआं उठता देखा गया, जिसके बाद कार्पिन टैंक क्षेत्र में आग भड़की और कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। आग के दौरान कई बार तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच पाई हैं, जिससे आग लगातार फैलती जा रही है। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों द्वारा अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण स्थिति काबू में नहीं आ पा रही है।

इस हादसे में पहले ही एक मजदूर के गंभीर रूप से झुलसने की खबर सामने आ चुकी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील सामग्री के कारण आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। आग से हुए नुकसान और संभावित जनहानि को लेकर स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts