Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधबिलासपुर में नेशनल हाईवे पर चलती ट्रक में धमाके के बाद भीषण...

बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर चलती ट्रक में धमाके के बाद भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो…

बिलासपुर। नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आयरन से लदी एक ट्रक में अचानक धमाका होने के बाद भीषण आग लग गई, जिससे कुछ ही मिनटों में पूरी ट्रक आग की चपेट में आ गई। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयरामनगर तिराहे के पास की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। ट्रक चालक महाराष्ट्र से आयरन लोड कर ओडिशा की ओर जा रहा था। जयरामनगर तिराहे के पास पहुंचते ही ट्रक के टायर से अचानक धुआं निकलने लगा। यह देखकर आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत चालक को सतर्क किया।

स्थिति की गंभीरता भांपते हुए चालक ने ट्रक को सड़क किनारे रोका और जैसे ही नीचे उतरा, ट्रक में आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें उठती देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया गया। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts