Tuesday, February 10, 2026
Homeअन्य खबरेबस स्टैंड के पास इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, युवक फंसा, लाखों...

बस स्टैंड के पास इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, युवक फंसा, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो…

जांजगीर–चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर–चांपा जिले के बलौदा बस स्टैंड के नजदीक स्थित राजू इलेक्ट्रॉनिक दुकान में गुरुवार दोपहर अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान धुएं और लपटों से घिर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान से अचानक धुआं उठता देख वहां मौजूद कर्मचारी और दुकान मालिक तुरंत बाहर निकल आए। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

 दुकान के अंदर फंसा युवक

आग लगने के दौरान राजकुमार नाम का एक युवक दुकान के भीतर फंस गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया।

 लाखों का सामान जलकर खाक

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना में दुकान मालिक को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

 मौके पर पुलिस और फायर टीम

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से आग पर काबू पाने और बचाव कार्य जारी रखा।

फिलहाल आग पर नियंत्रण के प्रयास जारी हैं और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts