Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधनहाते समय महिला को देखकर घर में घुसा पड़ोसी, गलत नीयत से...

नहाते समय महिला को देखकर घर में घुसा पड़ोसी, गलत नीयत से की छेड़छाड़; पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में महिला की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पड़ोस में रहने वाले युवक ने नहाती हुई महिला को देखकर उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। थाना कोनी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

क्या हुआ था घटना वाले दिन?

दिनांक 27 नवंबर 2025 को पीड़िता कोनी थाना पहुंची और पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि, वह अपने घर के नहानी (बाथरूम) में नहा रही थी पड़ोस में रहने वाला आरोपी युवक रुपेश सूर्यवंशी उसे नहाते हुए देख रहा था। उसे घर में अकेला देखकर आरोपी गलत इरादे से घर के अंदर घुस आया। फिर अंदर घुसकर उसने महिला को जबरदस्ती छूने और उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। महिला किसी तरह अपने आपको बचाते हुए वहां से निकल गई और अपने परिजनों को पूरी घटना से अवगत कराया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कोनी पुलिस ने तुरंत अपराध क्रमांक 573/25 दर्ज किया और धारा 74, 77, 329(1) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई, जिन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

दबिश के दौरान भागने लगा आरोपी, पुलिस ने घेरा और पकड़ा

आरोपी की तलाश में जब पुलिस टीम ग्राम जलसों पहुंची और उसके घर में दबिश दी, तो पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। कोनी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई पूर्ण की।

न्यायालय ने आरोपी को भेजा जेल

आरोपी के विरुद्ध प्रमाण मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

नाम: रुपेश सूर्यवंशी
पिता: शगुन सूर्यवंशी
उम्र: 35 वर्ष
निवासी: ग्राम जलसों, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts