Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधकलेक्ट्रेट परिसर में POLICE जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या...

कलेक्ट्रेट परिसर में POLICE जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या…

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां ड्यूटी पर तैनात जिला पुलिस बल के आरक्षक सालिक पात्रे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना लगभग दोपहर 3:15 बजे की बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर नम्रता गांधी और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सालिक पात्रे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात थे। पुलिस और प्रशासन ने घटना के हर पहलू की जांच के निर्देश दिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की गहराई से जांच कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts