Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधसीधे प्रोफेसर का अपहरण… फिर कपड़े उतरवाकर बनाया न्यूड वीडियो, 25 लाख...

सीधे प्रोफेसर का अपहरण… फिर कपड़े उतरवाकर बनाया न्यूड वीडियो, 25 लाख की मांगे, पैसा नहीं तो वायरल की धमकी, CAF जवान और स्कूल टीचर सहित 5 गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा ज़िले में एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है, जिसमें एक कॉलेज प्रोफेसर का अपहरण कर उनसे लाखों रुपए ऐंठ लिए गए। इस वारदात को किसी गैंग ने नहीं, बल्कि एक CAF जवान, एक प्राथमिक स्कूल शिक्षक और उनके साथी युवकों ने मिलकर अंजाम दिया।

दो साल से ड्यूटी पर नहीं था CAF जवान

आरोपी करन दिनकर, CAF का जवान है, लेकिन वह पिछले ढाई साल से दंतेवाड़ा में अपनी ड्यूटी से गायब चल रहा था। उधारी बढ़ने पर उसने गलत रास्ता चुन लिया और पैसे के लालच में वारदात की साजिश रच डाली।

सीएफ का जवान करन दिनकर।
सीएफ का जवान करन दिनकर।

स्कूल शिक्षक ने बनाई थी पूरी योजना

बोरसी स्कूल में पदस्थ शिक्षक कार्तिकेश्वर रात्रे की प्रोफेसर से पहचान ससुराल के माध्यम से हुई थी। आरोपी शिक्षक ने उनकी सहजता और सीधेपन को देखकर लूट का प्लान बनाया। दोनों प्राइवेट फाइनेंस का काम भी करते थे, इसी वजह से प्रोफेसर उनके निशाने पर आए।

किडनैप, धमकी और न्यूड वीडियो वाली ब्लैकमेलिंग

घटना 28 नवंबर की है। खरौद के लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय के प्रोफेसर घर लौट रहे थे तभी आरोपियों ने रास्ता रोककर उनसे नकदी लूट ली और जबरदस्ती पामगढ़ के केसला गांव की खदान के पास ले जाकर रात भर बंधक बनाकर रखा।

वहां 5 युवकों ने मिलकर—

  • मारपीट की
  • 25 लाख की फिरौती मांगी
  • कपड़े उतरवाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाया
  • वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठे

डर की वजह से प्रोफेसर ने अपने खाते से 14 लाख रुपए का चेक दे दिया।

बैंक में हिम्मत दिखाई, आरोपी भागे

अगले दिन जब प्रोफेसर आरोपियों के साथ बैंक पहुँचे तो मौका पाकर उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई। हंगामा होते ही आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने 1 दिसंबर को शिवरीनारायण थाना में शिकायत दर्ज कराई।

5 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

SDOP यदुमणि सिदार के अनुसार, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। एक आरोपी नाबालिग है, जिसने कॉलेज में रेकी कर आरोपियों को जानकारी दी थी।

 

गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका

आरोपी का नाम उम्र भूमिका
करन दिनकर 29 CAF जवान, पैसों की जरूरत में वारदात में शामिल
कार्तिकेश्वर रात्रे 35 टीचर, पूरी प्लानिंग का मास्टरमाइंड
अरुण मनहर 19 प्रोफेसर के घर जाकर चेक लिया
श्याम जी सिन्हा 24 वारदात में सहयोग
एक नाबालिग प्रोफेसर की गतिविधियों की रेकी की

पुलिस आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts