Friday, February 13, 2026
Homeअपराधदिनदहाड़े 2.50 लाख की लूट..! बैंक से निकले पंप ऑपरेटर से बाइक...

दिनदहाड़े 2.50 लाख की लूट..! बैंक से निकले पंप ऑपरेटर से बाइक सवारों ने झपटा थैला..! जिलेभर में नाकाबंदी तेज, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध..!

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के रहौद नगर पंचायत में पंप ऑपरेटर गोपेश्वर पटेल से बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने 2.50 लाख रुपये झपट लिए और फरार हो गए।

एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि, गोपेश्वर पटेल ने अपनी गिरवी रखी जमीन छुड़ाने के लिए श्याम चंदेल से 2.50 लाख रुपये उधार लिए थे। इसके लिए उन्हें चेक दिया गया था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वे पामगढ़ स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पामगढ़ पहुंचे और दोपहर 1 से 2 बजे के बीच चेक के माध्यम से पूरी राशि निकाली।

बैंक से निकलने के बाद उनकी मुलाकात परिचित मिथलेश से हुई। दोनों साथ में रहौद लौटे। ग्रामीण बैंक के पास पहले से खड़ी अपनी साइकिल लेकर गोपेश्वर नकदी से भरा थैला साइकिल के हैंडल पर टांगकर घर की ओर बढ़े। इसी दौरान दो तालाबों के बीच सुनसान रास्ते पर बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर थैला छीन लिया। वारदात के वक्त एक आरोपी हेलमेट पहने हुए था।

नाकाबंदी तेज, सीसीटीवी से सुराग
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। पामगढ़ की ओर भागने की आशंका पर नाकाबंदी की गई है। सीमावर्ती इलाकों में भी चेकिंग बढ़ाई गई है और अन्य जिलों की पुलिस को सूचित किया गया है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक नजर आए हैं, जिनकी पहचान और तलाश जारी है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts