Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधबिलासपुर में दिल दहला देने वाला कांड: तालाब में तैरता मिली युवक...

बिलासपुर में दिल दहला देने वाला कांड: तालाब में तैरता मिली युवक की लाश, 6 दिन से लापता था युवक, पत्थरों से बांधकर फेंका था शव, पुलिस जांच में जुटी, परिजन सदमे में…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। कई दिनों से लापता युवक का शव तालाब से बरामद हुआ है। हत्यारों ने वारदात को छुपाने के लिए युवक की लाश को बड़े पत्थरों से बांधकर तालाब में डुबो दिया था। हालांकि, पानी में शव फूलने के बाद सतह पर आ गया और घटना का खुलासा हो गया।

6 दिन से लापता था युवक

कोटा थाना क्षेत्र के घोरामार गांव का रहने वाला धीरज साहू 30 नवंबर की रात मुर्गी फार्म हाउस जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। परेशान परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी।

तालाब में मिला बांधा हुआ शव

7 दिसंबर की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि फेकू बांधनी तालाब में एक युवक की लाश तैरते हुए देखी गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि शव को रस्सी से बांधकर साथ में बड़े पत्थर लटकाए गए थे, ताकि वह डूबा रहे और किसी को दिखाई न दे। परिजनों ने शव की पहचान धीरज के रूप में कर ली।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। आरोपी किस वजह से और कैसे धीरज की हत्या कर तालाब में फेंक गए, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts