Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधतहसीलदार के खाली प्लाट में लंबे बाल वाली मिली खोपड़ी, जांच में...

तहसीलदार के खाली प्लाट में लंबे बाल वाली मिली खोपड़ी, जांच में जुटी पुलिस….

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के बिजौर के एक खाली प्लॉट में गिट्टी के ढेर में खोपड़ी मिली है। जिसके पास एक टांगी और साड़ी भी बरामद हुआ है। इस सनसनीखेज मामला के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है ।

मिली जानकारी के अनुसार घटना सरकंडा थाने क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद खाली प्लाट की जांच की गई जहां लंबे बाल वाली खोपड़ी बरामद किया गया, लिहाजा महिला के कंकाल होने की आशंका है। वहीं खोपड़ी के पास में साड़ी और कुल्हाड़ी भी मिला है। हालांकि शरीर के बाकी अवशेषों की पतासाजी की जा रही है।

प्रशिक्षु डीएसपी और थाना प्रभारी रोशन आहूजा ने बताया कि बिजौर में रहने वाली एक महिला रोज गोबर उठाने के लिए जाती है। रोज की तरह वह मंगलवार को भी गोबर उठाने के लिए गई थी। इस दौरान वह एक खाली प्लॉट पर पहुंची। तब उसे गिट्टियों के बीच एक खोपड़ी नजर आया। इससे घबराई महिला उल्टे पांव लौट गई और आस पास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

जमीन मालिक तहसीलदार से होगी पूछताछ

बताया जा रहा है कि यह प्लॉट किसी तहसीलदार का है। जो जांजगीर जिले में पदस्थ है। रोजाना की तरह क्षेत्र में रहने वाली शकुन नाम की महिला उस प्लॉट पर कंडा बनाती थी। काम के दौरान उसने देखा कि प्लॉट में गिरे गिट्टी मे एक छोटा सा टंगिया पड़ा हुआ है। उसने जब पास जाकर देखा तो वहां एक कपड़ा और महिला की खोपड़ी पड़ी हुई थी।

खोपड़ी को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। डीएसपी रोशन आहूजा ने बताया कि खोपड़ी में लंबे-लंबे बाल हैं। आसपास जगह की तलाशी ली गई, लेकिन कंकाल के बाकी हिस्से का कुछ पता नहीं चला। फिलहाल, पुलिस ने खोपड़ी, कुल्हाड़ी और साड़ी को जब्त कर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया है।

लापता इंसानों की जानकारी जुटा रही पुलिस

इस घटना के बाद पुलिस ने आसपास के थानों से गुम इंसानों की जानकारी मांगी है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मृतक के लिंग, उम्र और मौत की वजह का पता लगने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts