Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधबिलासपुर में संदिग्ध मौत का मामला, दोस्तों के साथ शराब पीने के...

बिलासपुर में संदिग्ध मौत का मामला, दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद मिला था बेहोश… इलाज के दौरान अधेड़ ने तोड़ा दम… आखिर कैसे हुई मौत?

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक अधेड़ व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली पारा निवासी 40 वर्षीय ओमप्रकाश श्रीवास उर्फ भोला के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, ओमप्रकाश श्रीवास अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान अत्यधिक नशे की हालत में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। हालत गंभीर होते देख उसके दोस्तों ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया।

अस्पताल में उपचार के दौरान ओमप्रकाश की हालत में सुधार नहीं हो सका और कुछ समय बाद उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि मौत शराब के अधिक सेवन, किसी बीमारी या अन्य कारणों से हुई है। मामले की जांच सरकंडा पुलिस द्वारा की जा रही है और मृतक के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts