Wednesday, February 11, 2026
Homeछत्तीसगढ़VIDEO: कोयले से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा...कोयले के नीचे दबे लोगों...

VIDEO: कोयले से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा…कोयले के नीचे दबे लोगों को जेबीसी ने निकाला… 4 गंभीर रूप से घायल…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक तेज रफ्तार कोयले से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में मोड़ के पास खड़ी एक बच्ची और तीन पुरुष ट्रेलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सिम्स और अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

बच्ची का पैर का इलाज कराने जा रहे थे पीड़ित

मिली जानकारी अनुसार, सीपत चंगोरी निवासी शिव शंकर शुक्रवार की दोपहर अपनी बच्ची कृष्णा कुमारी के पैर का इलाज कराने के लिए सीपत पास के अस्पताल लेकर जा रहा था। लगरा पुल के आगे पन्धी मोड़ के पास पहुंचे ही थे। कि इसी दौरान कोयले से भरी तेज रफ्तार ट्रेलर यहां खड़े सभी को अपनी चपेट में लेते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई।

कोयले के अंदर दबे लोगों को जेसीबी से निकला गया

इस घटना में शिव शंकर और उसकी बच्ची कृष्णा कुमारी सहित दो अन्य पुरुषों को गंभीर चोटे आई है। मौके पर मौजूद क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना सीपत पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल जन सहयोग और जेसीबी से कोयले में दबे लोगों को बाहर निकला गया है। 

सभी लोगों हालत नाजुक

इस घटना में घायल कृष्णा कुमारी और शिव शंकर को इलाज के सिम्स लाया गया। वहीं दो अन्य को अपोलो अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। वही सीपत पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts