
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के वार्ड क्रमांक 54 के घासीदेव मंदिर, चिगराजपारा में मितानिन दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र की सभी मितानिन दीदी-बहनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और समुदाय ने सेवाभावी मितानिनों के कार्यों को सराहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 54 की पार्षद रानी शैलेश देवांगन शामिल हुईं। उनके साथ वार्ड क्रमांक 49 के पार्षद सुनील सोनकर, शहर बेलतरा मंडल अध्यक्ष पवन कश्यप (हरि ॐ), भाजपा नेता अनिल साहू, युवा नेता राजू सोनकर, भाजपा नेता मुशर्रफ़ खान, जिला सोशल मीडिया प्रभारी (पिछड़ा वर्ग भाजयुमो) मनोज यादव, व्यास यादव, भाजपा नेता विनोद कुमार बरगाह, महेश यादव, लीलाराम यादव (राम), मोहित देवांगन, उदित पांडेय, तथा पुरुषोत्तम साहू (LIC) उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने एक-एक कर मंच से मितानिन दीदियों की भूमिका और उनके द्वारा स्वास्थ्य, पोषण, मातृ-शिशु देखभाल तथा सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि मितानिनें गांव-शहर के हर परिवार के लिए प्रथम स्वास्थ्य प्रहरी के रूप में कार्य करती हैं और उनकी निस्वार्थ सेवा समाज के लिए प्रेरणादायक है। समारोह में मितानिनों को शाल, सम्मान पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने भी मितानिनों के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

यह पूरा आयोजन रामप्रकाश साहू गुड़वा, भाजपा नेता, वार्ड क्रमांक 54 (भक्त माता कर्मा नगर, चिगराजपारा बिलासपुर) के सौजन्य से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि समाज में सेवा कार्य करने वाली मितानिनों का सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है, क्योंकि उनकी मेहनत से ही स्वास्थ्य सेवाएँ घर-घर तक पहुंच पाती हैं।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में सभी अतिथियों व मितानिन बहनों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
