Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधपुलिसकर्मियों द्वारा युवाओं के साथ दुर्व्यवहार का VIDEO वायरल, रात गश्त के...

पुलिसकर्मियों द्वारा युवाओं के साथ दुर्व्यवहार का VIDEO वायरल, रात गश्त के दौरान नशे में धुत दो आरक्षकों की हरकतें उजागर, SP ने दोनों को किया लाइन अटैच, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप…

डोंगरगढ़। जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की लगातार कोशिशों के बीच पुलिस की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। थाना डोंगरगढ़ में पदस्थ प्रधान आरक्षक राणा प्रसन्न गजभिए और आरक्षक गौरव सेंडे का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पुलिसकर्मी रात गश्त के दौरान नशे की हालत में युवकों से दुर्व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो सामने आते ही जिले की नई एसपी अंकिता शर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को लाइन अटैच कर दिया, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

डोंगरगढ़ में पिछले कई महीनों से कमजोर पुलिसिंग के कारण अपराध लगातार सिर उठाते रहे हैं। शराब और सट्टा जैसे अवैध कारोबार से लेकर चाकूबाजी-गैंगवार, चोरी और लूट जैसी घटनाओं ने आम नागरिकों को परेशान कर रखा था। हालांकि जिले की कमान संभालने के बाद SP अंकिता शर्मा ने कई कार्रवाइयों से अपराधियों में खौफ पैदा किया, लेकिन निचले स्तर पर ढिलाई अब भी कानून व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

वायरल वीडियो ने यह खुलासा कर दिया कि सख्ती के बावजूद विभाग के भीतर कुछ लोग अपनी गैरजिम्मेदाराना हरकतों से पुलिस की छवि खराब कर रहे हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि SP शर्मा की ताजा कार्रवाई के बाद और कौन-कौन से चेहरे सामने आते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts