Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधझोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत... बुखार से पीड़ित थी...

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत… बुखार से पीड़ित थी महिला… इंजेक्शन लगने से हुई खून की उल्टी… एक माह में 3 की मौत…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। उसके बाद महिला खून की उल्टी करने लगी। वहीं महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उसके बाद भी इलाज में कोई सुधार नहीं आया। और इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया। बता दे कि महीने भर में ये तीसरी मौत है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

इंजेक्शन लगने से बिगड़ी तबीयत, फिर हुई खून की उल्टी

जानकारी के अनुसार ग्राम कलमीटार में रहने वाली 35 वर्षीय रेखा बिंझवार पति लक्ष्मी बिंझवार सर्दी-बुखार से पीड़ित थी। पति अपनी पत्नी को गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोलदार के पास लेकर गया। इस दौरान झोलाछाप डॉक्टर ने महिला को 2 इंजेक्शन लगाए। इसके बाद महिला की तबीयत और बिगड़ने लगी, उसकी सांसें फूलने लगी।

आनन-फानन में रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए परिजन

बताया जा रहा है कि, झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद महिला बेहोश होने लगी। और थोड़ा टाइम बाद खून की उल्टी करने लगी। घबराए परिजन आनन-फानन में रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। तब तक काफी देर हो चुकी थी। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद होगी कार्रवाई

रतनपुर थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अफसर और SDM ने दी है। मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट में मौत के कारण सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि हाल ही में कोटा क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मलेरिया पीड़ित 2 बच्चों की मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts