Sunday, March 29, 2026
Homeअपराधशादी से लौट रही थी महिला… रास्ते में मिला बाइक सवार, भरोसा...

शादी से लौट रही थी महिला… रास्ते में मिला बाइक सवार, भरोसा दिलाकर ले गया घने जंगल, फिर जो किया, जानकर दंग रह जाएंगे…!

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में लिफ्ट देने के बहाने एक महिला से लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लिफ्ट देकर जंगल में ले गया, दी जान से मारने की धमकी

मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर को एक महिला शादी समारोह से अंबिकापुर से अपने गांव पटना लौट रही थी। बस स्टैंड की ओर जा रही पीड़िता को एक युवक बाइक से मिला, जिसने खुद को पास के गांव का रहने वाला बताकर भरोसे में लिया और लिफ्ट दे दी।

रास्ते में आरोपी उसे मानी क्षेत्र के घने जंगल में ले गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके सोने के गहने और 10 हजार रुपये नगद लूट लिए। करीब 2 लाख रुपये की लूट के बाद आरोपी महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

घर पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद महिला किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने फौरन मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

आरोपी कैमरे में कैद

तफ्तीश के दौरान आरोपी कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में नजर आया है, जिसमें पेट्रोल पंप भी शामिल है। फुटेज के आधार पर पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुट गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts