Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधपिकनिक से लौट रहे युवक पर चली गोली, घायल युवक की सिम्स...

पिकनिक से लौट रहे युवक पर चली गोली, घायल युवक की सिम्स अस्पताल में इलाज जारी…जांच में जुटी पुलिस

 

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोटा के पर्यटन स्थल औरापानी में देर रात जंगल से घूम कर लौट रहे। एक युवक ने एयरगन चलाने से युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के बाद सनी खालसा नामक युवक को कुछ युवकों ने एयरगन से गोली मारी दिया। घायल युवक को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी इलाज चल रही है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस जांच पर जुटी गई है।

जानकारी अनुसार,  तखतपुर निवासी सनी खालसा अपने दोस्तो के साथ के बाइक से औरापानी पिकनिक मनाने गया था। सोमवार की देर रात पिकनिक मानकर वापस लौट रहे वक्त जब वे लोग औरापानी मोड़ मेन रोड स्कूल के पास लघु संका करने रुके तभी दो बाइक सवार चार अज्ञात युवक आए और अश्लील गाली गलौज करने लगे उसकी बीच मारपीट करना चालू कर दिया।

युवक के नाभि पर लगी गोली

विवाद के बीच चार अज्ञात युवक में से एक युवक ने एयरगन निकलकर फायरिंग कर दिया। गोली सनी खालसा के नाभि में जा लगी। जिसमें सनी खालसा घायल हो गया। वारदात के बाद अज्ञात युवकों ने बाइक उठाकर मौके से भाग निकले।

दोस्तों ने डायल 112 को फोन कर दी सूचना

इसी दौरान सनी खालसा के साथ चंकी पांडेय और आशीष ने तत्काल कोटा थाना की डायल 112 को फोन कर वारदात की जानकारी दिया। सूचना मिलते ही मौके पर 112 डायल पहुंची। और जहां से उन्हे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा लेकर आया। जहां से उन्हे सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts