Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधदोस्तों संग दिखा युवक, कुछ देर बस स्टैंड के पास बिरयानी सेंटर...

दोस्तों संग दिखा युवक, कुछ देर बस स्टैंड के पास बिरयानी सेंटर में मिली लाश, मचा हड़कंप, शरीर में मिले चोट के निशान, 8 युवक हिरासत में…

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुंडरदेही–राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर स्थित बस स्टैंड के पास अरबी दम बिरयानी सेंटर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान दुर्गेश देवांगन (27) के रूप में हुई है, जो लवली रेस्टोरेंट एंड केटर्स तथा संतोष किराना स्टोर्स के संचालक संतोष देवांगन का इकलौता बेटा था।

शरीर पर चोट के निशान, नाक से बह रहा था खून

रात लगभग 10 बजे युवक को गंभीर हालत में बाइक से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, शव पर कई चोटों के निशान मौजूद थे और नाक से खून निकल रहा था, जिससे उसकी मौत को संदिग्ध मानते हुए हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा।

परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का आरोप है कि दुर्गेश के साथ मारपीट की गई है। उनका कहना है कि उसे आखिरी बार बिरयानी सेंटर में अपने दोस्तों के साथ देखा गया था, और उसके बाद वहीं से उसकी लाश मिली। परिजनों ने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई – 8 युवक हिरासत में

अर्जुन्दा थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 8 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts