Monday, March 9, 2026
Homeअपराधनहर से मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी; पहचान में जुटी...

नहर से मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस..!!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक की लाश नहर में तैरती हुई मिली। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के मांडर भट्टी के पास की है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नहर में तैरता मिला शव

जानकारी के अनुसार, सुबह स्थानीय लोगों ने मांडर भट्टी के पास नहर में एक युवक का शव तैरते हुए देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू की।

पहचान नहीं, हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस

पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। उसके पास से कोई मोबाइल या पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

एफएसएल टीम ने भी किया निरीक्षण

घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो सकेगा।

चार दिन पहले भी मिली थी लाश

गौरतलब है कि इससे पहले 5 मार्च को भी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में खारून विहार स्थित रेलवे इंजीनियर्स कॉलोनी के पीछे नाले के पास एक युवक की लाश मिली थी। जांच में उसकी पहचान राजा साहू (25) निवासी चूना भट्ठी के रूप में हुई थी।

दोस्त ने ही की थी हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि राजा अपने दोस्त बिट्टू यादव के साथ घर से निकला था। गाड़ी की टूट-फूट के पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में बिट्टू ने राजा पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

फिलहाल मांडर भट्टी के पास मिली नई लाश की पहचान और मौत के कारण का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts