Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधबिलासपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, आदिम जाति कल्याण विभाग के बाबू...

बिलासपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, आदिम जाति कल्याण विभाग के बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, विभाग में मचा हड़कंप, पूछताछ जारी…

बिलासपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ बाबू मनोज तोंडेकर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक बाबू तोंडेकर अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना की राशि जारी करने के नाम पर आवेदक युवक से 10 हजार रुपए की मांग कर रहा था। युवक ने इस दबाव की शिकायत एसीबी से की, जिसके बाद टीम ने पूरे मामले की गुप्त रूप से जांच की और फिर ट्रैप की योजना बनाई।

आज सुबह तयशुदा योजना के अनुसार जब बाबू ने आवेदक से रिश्वत की रकम स्वीकार की, तभी मौके पर मौजूद एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। टीम ने उसके पास से रिश्वत की राशि बरामद भी कर ली है।

फिलहाल आरोपी बाबू से एसीबी अधिकारी गहन पूछताछ कर रहे हैं। यह जांच की जा रही है कि वह कितने समय से इस तरह से घूसखोरी में लिप्त था और किन-किन लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि के नाम पर परेशान कर चुका है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। आम जनता का मानना है कि इस तरह की कार्यवाही से सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तव में ज़रूरतमंद लोगों तक बिना बाधा पहुंच पाएगा और भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts