Wednesday, February 11, 2026
HomeअपराधBREAKING: राजधानी में दिनदहाड़े चाकूबाजी नाबालिग सहित आरोपी गिरफ्तार

BREAKING: राजधानी में दिनदहाड़े चाकूबाजी नाबालिग सहित आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में आए दिन चाकू बाजी और मारपीट की घटनाएं हो रही है। ऐसी एक घटना देवेंद्र नगर थाना इलाके के विशाल मेगा मार्ट के पास विनय टेलर्स के गली में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जिसमें युवक पर जानलेवा हमला किया गया जिसकी हालात गंभीर बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित पवन यादव से आरोपी अभिषेक की किसी पुरानी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके बाद आरोपी ने पवन के ऊपर धारदार हथियार से जानलेवा वार कर दिया। पुलिस मामलें में तत्काल केस दर्ज किया।

मामलें में पुलिस ने आईपीसी की धारा 394, 506, 323 के तहत अपराध कायम किया और आरोपी अभिषेक और उसके नाबालिग अन्य साथी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts