Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेसरकारी नौकरी लगने के बाद पति और बच्चे छोड़ा... खुद को अविवाहित...

सरकारी नौकरी लगने के बाद पति और बच्चे छोड़ा… खुद को अविवाहित बताकर ली अनुकंपा नियुक्ति… सामाजिक बैठक के बाद भी नहीं लौटी महिला…

सरगुजा। उत्तरप्रदेश के बरेली की SDM ज्योति मौर्य जैसा छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भी एक मामला सामने आया है। जहां सरकारी नौकरी लगने के बाद पत्नी अपने पति और बच्चे को छोड़कर मायके चली गई। वो अब वापस आने को तैयार नहीं है। पत्नी ने हलफनामा में खुद को कुंवारी बताकर मां की अनुकंपा नियुक्ति ली है। इसकी शिकायत के बाद मामला 10 महीने से पेंडिंग में है।

जानकारी के मुताबिक, लखनपुर विकासखंड के ग्राम तराजू निवासी दीपक राजवाड़े की पत्नी सुलोचनी राजवाड़े को मां की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली है। दीपक राजवाड़े ने अपनी शिकायत में बताया कि सुलोचनी की मां समुद्री बाई जल संसाधन विभाग में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी थी।

खुद को अविवाहित बताकर हलफनामा पेश कर अनुकंपा करा ली नियुक्ति

दीपक राजवाड़े ने शिकायत में बताया है कि, सास समुद्री बाई के 7 बच्चे थे। 24 अगस्त 2018 को मौत के बाद सुलोचनी ने सभी भाई-बहनों की सहमति ले ली। खुद को अविवाहित बताकर हलफनामा पेश कर अनुकंपा नियुक्ति ले ली। जबकि वो शादीनौकरी लगी तो पति और बच्चे को छोड़ा

नौकरी लगने के बाद पति और बच्चे को छोड़ा

दीपक राजवाड़े ने बताया कि, सुलोचनी ने नौकरी लगने के बाद उसे और बच्चे को भी छोड़ दिया। सुलोचनी की अनुकंपा नियुक्ति सूरजपुर में है। पत्नी ने वापस आने से मना कर दिया। इसकी शिकायत सरगुजा संभाग आयुक्त, कलेक्टर सूरजपुर और कार्यपालन अभियंता जल संसाधन में की गई है। हालांकि शिकायत अब तक पेंडिंग है।

सामाजिक बैठक भी हुई, लेकिन नहीं लौटी

सुलोचनी राजवाड़े की सास कला बाई ने बताया कि, सुलोचनी के नहीं लौटने पर सामाजिक बैठक भी कराई गई, लेकिन वो ससुराल वापस आने को तैयार नहीं है। बच्चे का पालन पोषण वे कर रहे हैं। लेकिन पालन-पोषण में परेशानी हो रही है।

जांच की जांच जारी – चंद्रभान ध्रुव

जल संसाधन के कार्यपालन अभियंता चंद्रभान ध्रुव ने कहा कि, मामले की शिकायत मिली है। अनुकंपा नियुक्ति मुख्य अभियंता कार्यालय अंबिकापुर में की जाती है। सुलोचनी को नोटिस जारी किया गया था, उसने जो जवाब दिया है, उसे कलेक्टर सूरजपुर, मुख्य अभियंता और जल संसाधन अंबिकापुर को भेज दिया गया है। अब अंतिम फैसला मुख्य अभियंता कार्यालय अंबिकापुर में ही होगा। शादीशुदा है और दो साल का बेटा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts