Sunday, March 29, 2026
Homeअन्य खबरेसर्विस राइफल से एक्सीडेंटल फायरिंग, DRG जवान की हुई मौत, साथी की...

सर्विस राइफल से एक्सीडेंटल फायरिंग, DRG जवान की हुई मौत, साथी की बंदूक से चली गोली, ऑपरेशन से लौटते वक्त हुआ हादसा…

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ऑपरेशन से लौटते समय एक जवान के हथियार से अचानक गोली चल गई, जिसकी चपेट में आगे चल रहे डीआरजी के जवान आ गए। इस घटना में डीआरजी में पदस्थ कांस्टेबल बलदेव सिंह हुर्रा की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, 20 दिसंबर को थाना छोटाडोंगर क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन के लिए डीआरजी की टीम रवाना हुई थी। 21 दिसंबर की सुबह अभियान समाप्त कर जवान लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक एक जवान के हाथ से एक्सीडेंटल फायर हो गया। गोली सीधे सामने चल रहे आरक्षक बलदेव सिंह के सिर के पास लगी।

घटना के तुरंत बाद घायल जवान को साथी जवानों द्वारा धौड़ाई अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में पोस्टमार्टम सहित सभी वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जांच भी की जा रही है। जवान के शहीद होने की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। इस हादसे से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts