Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेबिलासपुर में हुई सेंट्रल रीजन कार्य परिषद की प्रभावी बैठक, महिला सहभागिता...

बिलासपुर में हुई सेंट्रल रीजन कार्य परिषद की प्रभावी बैठक, महिला सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर…

बिलासपुर। भारत विकास परिषद बिलासपुर इकाई द्वारा सेंट्रल रीजन के कार्य परिषद की बैठक रविवार को होटल रीगल में रखा गया था। पहला सत्र उद्घाटन समारोह के रूप में रखा गया जिसमें प्रचलन का कार्यक्रम और अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद सेंट्रल रीजन के अध्यक्ष कोठारी ने स्वागत उद्बोधन दिया और महासचिव सुधीर अग्रवाल ने संगठन की जानकारी दी। वहीं दूसरे सत्र में आगामी वर्ष का शाखा विस्तार लक्ष्य और और इसके लिए किया जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।

तीसरे सत्र में आगामी वर्ष में कार्य विस्तार कैसे किया जाना चाहिए इसकी रणनीति बनाई गई, जैसे महिला सहभागिता, पर्यावरण, स्थापना दिवस, संस्कार शिविर, संपर्क सूची एवं संपर्क कार्यक्रम किया जाएगा। इसी तरह चौथे सत्र में भी आगामी वर्ष में कार्य विस्तार जैसे समूहगान, भारत को जानो, गुरु वंदन-छात्र अभिनन्दन, लोकमत परिष्कार कार्यक्रम, एनीमिया परीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के आयोजन करने की बात कही गई।

बैठक में मुख्य रूप से सेंट्रल रीजन के अध्यक्ष कोठारी, महासचिव सुधीर अग्रवाल, संयुक्त महासचिव पूर्णेन्दु भट्ट, संयुक्त सचिव धर्मेंद्र कुदेशिया और छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष बृजेश तिवारी, सचिव कैलाश अग्रवाल, संस्कार प्रमुख संजय द्विवेदी, प्रांत संगठन मंत्री पुरुषोत्तम अग्रवाल, आयोजक शाखा की सदस्य गण, सचिव योगेश मुदलियार, संस्कार प्रमुख ग्रामीण डॉक्टर गामिनी वर्मा, संदीप साहू, भानु प्रताप सिंह राठौर , फूलचंद साहू, संदीप साहू, उर्वशी कौशिक, यस संगीता, सुशांत यादव, सुनंदा तिवारी, मनीष कश्यप और शाखा के सभी अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts