Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधहथियार लेकर गांजा व मवेशी का तस्करी करने वाला अंतराज्जीय गिरोह पकड़ा......

हथियार लेकर गांजा व मवेशी का तस्करी करने वाला अंतराज्जीय गिरोह पकड़ा… उड़ीसा महाराष्ट्र यूपी एमपी से जुड़े थे तस्करों के तार…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पुलिस ने हथियार लेकर गांजा और मवेशी की तस्करी करने वाले अंतराज्जीय का पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल की है। गिरोह के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से एक पिस्तौल दो देसी कट्टा और एक दर्जन से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद की गई है।

अंतराज्जीय गिरोह सदस्यो का लगातार मिल रही थी जानकारी – एसपी 

मामले का खुलासा करते हुए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश से ने बताया कि, बिलासपुर पुलिस को लगातार जानकारी मिल रही थी कि, छत्तीसगढ़ और बिलासपुर की सीमा से अंतराज्जीय गिरोह सदस्यो द्वारा राज्य और जिले की सीमा से गांजा और मवेशी तस्करी का कार्य किया जा रहा है।

आरोपीयों की तलाशी में मिली, 22 किलो गांजा, पिस्तौल, 2 देशी कट्टा समेत जिंदा कारतूस 

जिसके बाद बिलासपुर एसीसीयू, थाना हिर्री और थाना चकरभाटा की टीम ने बेलमुंडी के पास कार्रवाई की इस दौरान पुलिस की टीम को देखकर हथियार बंद आरोपी मौके से भागने लगे, जिसे घेरकर पुलिस ने पकड़ा, आरोपियों की जब तलाशी ली गई तो उनकी गाड़ी से 22 किलो गांजा पिस्तौल दो देसी कट्टा वह एक दर्जन से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

आरोपीयों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट व अन्य की हो चुकी है कार्रवाई

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह सभी आरोपी कानपुर मुजफ्फरपुर और अन्य जगहों के रहने वाले हैं। जो लंबे समय से अंतराज्जीय सीमा में गांजा तस्करी और पशु तस्करी का कार्य कर रहे थे, इनमें से कई आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट व अन्य की कार्रवाई हो चुकी है।

लेकिन प्रेस को बताने की योजना बनाई गई कहानी में बहुत कुछ गलत है। पुलिस कप्तान प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों के कई सवालों का सीधा उत्तर देने से बचते रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts