Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधमैग्नेटो मॉल के सामने असमाजिक तत्वों का जमावड़ा...नशेड़ी युवकों ने रोड किनारे...

मैग्नेटो मॉल के सामने असमाजिक तत्वों का जमावड़ा…नशेड़ी युवकों ने रोड किनारे खड़े गुपचुप ठेले को पलटाया…वीडियो हुआ कैद…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शहर में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है। चाकूबाजी और मारपीट से जिला अपराधों का गढ़ बनते जा रहा है। वही एक बार फिर मैग्नेटो मॉल के सामने असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगाने लगा है। आपको बात दें मैग्नेटो मॉल के समाने चर्चित पान ठेले का शटर फिर से खुल गया है।

नशेड़ी का गुंडागर्दी करते हुए वीडियो हुआ वायरल 

जिससे देर रात तक मॉल के सामने भीड़ जमा होने लगी है। आपको बता दें कुछ दिन पहले ही सीएसपी गुप्ता ने इस चर्चित पान ठेले के शटर में सील लगवाई थी। पर पान ठेले का संचालक अपनी पहुंच के चलते एक बार फिर अपनी दुकानदारी शुरू कर दी है, वही सूत्र बता रहे है की मॉल के सामने स्थित पान ठेला संचालक के लड़के नशा करके यहां गुंडागर्दी करते है। वही मैग्नेटो मॉल के सामने का एक सीसीटीवी फुटेज समाने आया है।

 गाली- गालौच कर गरीबों से करते है वसूली

जिसमे काली शार्ट पहना युवक एक गरीब गुपचुप वाले का ठेला पलटते नजर आ रहा है। सूत्र बता रहे है की ये चर्चित पान ठेले वाले का ही लड़का है। जो आए दिन गाली गलौच कर गरीब लोगों से हफ्ता वसूली करता है। पर लगता है क्षेत्र की पुलिस को इससे कोई सरोकार नहीं है। जिसस मैग्नेटो मॉल के आस पास फिर से माहौल खराब हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts