Wednesday, February 11, 2026
Homeछत्तीसगढ़राजीव युवा उत्थान योजना में कोचिंग के लिए अब 16 जून तक...

राजीव युवा उत्थान योजना में कोचिंग के लिए अब 16 जून तक आवेदन, SC-ST-OBC युवाओं के लिए फ्री कोचिंग, लेकिन रुचि कम! योजना की सीटें खाली…

बिलासपुर। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजीव युवा उत्थान योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 16 जून तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 10 जून निर्धारित की गई थी, लेकिन पात्र उम्मीदवारों की अपेक्षित संख्या न मिलने के कारण विभाग को यह निर्णय लेना पड़ा।

यह योजना अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के युवाओं को एसएससी, बैंकिंग, रेलवे और व्यापमं जैसी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराती है। आपको बता दें कि, यह योजना साल 2024 और 20 25 के द्वितीय प्रशिक्षण सत्र के लिए किया जा रहा है।

सहायक आयुक्त अकांक्षा पटेल ने तिथि विस्तार की पुष्टि करते हुए बताया कि पात्रता परीक्षा में शामिल होकर ही योजना के तहत चयन संभव होगा। हालांकि, प्रथम सत्र की प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों को पात्र माना जाएगा और उन्हें पुनः पात्रता परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है।

पात्रता परीक्षा की तिथि और स्थान

पात्रता परीक्षा 22 जून को डेल्टा पब्लिक स्कूल, पुराना हाईकोर्ट के सामने आयोजित होगी। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को सरकार द्वारा संचालित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में कोचिंग दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार पंजीकृत डाक के माध्यम से या कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र, साइंस कॉलेज के पास, चांटीडीह रोड, बिलासपुर में स्वीकार किए जा रहे हैं। योजना की विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र जिला प्रशासन की वेबसाइट [www.bilaspur.gov.in](http://www.bilaspur.gov.in) से भी प्राप्त की जा सकती है।

योजना को लेकर चुनौतियां

राज्य सरकार युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन राजीव युवा उत्थान योजना के क्रियान्वयन में अब भी बाधाएं सामने आ रही हैं। सबसे बड़ी चुनौती योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की कमी है, जिससे निर्धारित सीटें खाली रह जा रही हैं। विभाग अब इन वर्गों के युवाओं को प्रेरित करने के प्रयास भी कर रहा है।

यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो संसाधनों के अभाव में कोचिंग नहीं कर पाते। वहीं विभाग की ओर से युवाओं से इस सुनहरा अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts